विविध

शहादत दिवस पर याद किए गए शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव 

   – मिथिलेश कुमार –

मगध हेडलाइंस: अम्बा (औरंगाबाद)। भाकपा माले प्रखंड कमेटी एवं इंकलाबी नौजवान सभा के द्वारा देवरिया बाजार कुटुंबा में शनिवार को शहीद भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव का 92वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाकपा माले अरवल विधायक कॉमरेड महानंद सिंह ने भगत सिंह, कॉमरेड अनवर हुसैन राजगुरु, कामरेड मुनारीक राम ने सुखदेव, सरयू मेहता ने गौतम बुद्ध तथा ब्रजेश राम ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण करने के पश्चात शोक श्रद्धांजलि एवं संकल्प लेकर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड पूरण मेहता व संचालन इंकलाबी नौजवान सभा के संयोजक कॉमरेड विरेंद्र कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महानंद सिंह ने भगत सिंह के सपनों का भारत एवं वर्तमान भारत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव के शहादत दिवस पर राहुल गांधी को दो वर्ष का सजा सुनाया गया और आनन-फानन में संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई। यह भारतीय लोकतंत्र पर कराया हमला है।

उन्होंने कहा कि अडानी घोटाले में घिरी मोदी सरकार खुद को बचाने के लिए विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है। इससे जाहिर होता है कि मोदी सरकार विपक्ष से भयभीत है। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है।

Related Articles

इस अवसर पर इंसाफ मंच के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, क्षेत्रिय विधायक राजेश राम, भाकपा माले जिला सचिव कॉमरेड मुनारीक राम, कांग्रेस नेता संतोष कुशवाहा, सोनौरा पंचायत मुखिया चिना राम, उप मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार मेहता, जदयू जिला महासचिव विरेंद्र कुमार मेहता, विवेकानंद पब्लिक स्कूल संचालक अशोक कुमार मेहता, मंटू कुशवाहा, रमेश पासवान, सरयू मेहता, विजेंद्र वर्मा, शिक्षक रामवृक्ष पासवान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer