डॉ ओमप्रकाश कुमार
मगध हेडलाइंस: दाउदनगर (औरंगाबाद) 73 वें गणतंत्र दिवस की धूमधाम से मनाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। परेड ग्राउंड में भी गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। परेड ग्राउंड में 10:20 बजे एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा. इससे पहले 7:40 में एसडीओ आवास 8:00 बजे प्रखंड सह अंचल कार्यालय,8:10 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय, 8:20 बजे अनुमंडलीय अस्पताल, 8:40 बजे अनुमंडल कार्यालय, 8:50 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, 8:55 बजे अवर निबंधक कार्यालय, 9:00 बजे रेड क्रॉस सोसाइटी, 9:05 बजे अग्निशामक कार्यालय ,9:10 बजे ,विधिक संघ दाउदनगर, 9:25 बजे दाउदनगर थाना, 9:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 9:35 बजे नगर पर्षद कार्यालय, 9:45 बजे नगर भवन एवं 10:05 बजे उप कारा दाउदनगर में झंडोत्तोलन किया जायेगा.