
हजारों ग्रामीणों ने लिया भाग
विभिन्न जगहों पर पुलिस गश्त करती नजर आई
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
औरंगाबाद। रामनवमी त्योहार पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को फेसर थाना अंतर्गत करसाव, ताकीपुर पकड़ी, चतरा, सिंधु वारी बखारी, पोखराहा, बग़ैया टोला, हनुमानगढ़ एवं मंझार में रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस शोभायात्रा में भक्तों श्रद्धालुओं एवं हजारों ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फेसर थानाध्यक्ष प्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस विभिन्न जगह पर गश्त करती नजर आई।
वहीं विभिन्न जगहों से जय श्री राम के नारों के साथ महाबीरी पताका लहराते हुए नाचते गाते लोग झंडा लेकर निर्धारित अखाड़ा में पहुंचे। जहां पर अलग अलग अखाड़ा के युवाओं ने लाठी, डंडा व तलवार से अपना खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान लोग जय श्री राम के नारे लगाते रहे।
इस अवसर पर फेसर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रवि कुमार, पोखराहा मुखिया प्रतिनिधि अरविंद यादव एवं परसडीह पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अमरेश कुमार सिंह द्वारा शोभायात्रा में आवश्यक सामग्रियां समेत शरबत पानी का समुचित व्यवस्था कराई गई। मुखिया प्रतिनिधियों ने कहा कि यह मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर जुलूस का आयोजन किया गया है।