
– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) गोह थाना के सागरपुर में दबंगों द्वारा एक महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता रुचि कुमारी गांव के ही नरेंद्र शर्मा की पत्नी है। मामले में पीड़िता के बयान पर गोह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में गांव के ही दिलीप कुमार उर्फ टुन्नी, अरुण शर्मा एवं अवधेश शर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया है। पीड़िता ने नामजदों पर गले से 60 हजार की कीमत का सोने का चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का कारण 13 जुलाई 2022 को दोनो पक्षों में हुआ जमीनी विवाद बताया जा रहा है। गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस नामजदो को गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है।