मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। कुआं से एक युवक का दो दिन बाद शव बारामद किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ युवक की मौत कुआं में गिरने से हो गई। यह मामला पौथू थाना क्षेत्र के खरौना बुजूर्ग गांव की है। मृतक की पहचान उस गांव निवासी 33 वर्षीय युवक संटू यादव के रूप में हुईं हैं। मिली जनकारी के अनुसार शनिवार की रात युवक कुआं पर बैठा हुआ था। तभी वह कुआं में गिर गया, जिसे किसी की ध्यान नहीं गया। इसके बाद जब वह देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कही कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह एक बच्चा खेलते हुए कुआं के पास पहुंचा। जहां देखा कि कुआं में एक शव पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी उसने अन्य लोगों को दिया जिसे सुन गांव के लोग कुआं के पास इकट्ठा हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को कुआं से बाहर निकलवाया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। बताते चलें कि मृतक शादीशुदा था। उसकी तीन बेटियां हैं, जो युवक के मौत के बाद से बेसहारा हो गए। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।
Related Articles
Check Also
Close
-
आवास लाभुकों को डीएम ने कराया गृहप्रवेशNovember 9, 2022
-
मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध को पिकअप ने मारी टक्कर, मौतSeptember 4, 2023
-
अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ने की समीक्षा बैठकSeptember 18, 2023