
औरंगाबाद। मौसम संबंधी जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र सिरिस के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप कुमार चौबे ने बताया कि औरंगाबाद ज़िले में 11 एवं 12 जनवरी को हल्के बारिश होने की संभावना हैं। वहीं अगले पांच दिन तक आंशिक से मध्यम बादल छाए रहने की हैं संभावना है। साथ ही तापमान में गिरावट भी होगा। दिनांक 12, 13, 14, 15, 16 जनवरी को अधिकतम तापमान 22, 21, 20, 19.5, 21 और न्यूनतम तापमान 12.5, 110, 12, 11, 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। इस दौरान 6 से 8 किलोमीटर की गति से पूर्वा हवा बहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है और ठंड का प्रकोप जारी रहने का पूर्वनाम हैं।मौसम खराब होने पर किसी भी प्रकार के खरपतवारनाशी, फफूंदनाशी, कीटनाशक दवा का छिड़काव न करें। वहीं मौसम साफ होने पर ही दवा का छिड़काव करें। दलहनी फसलों के लिए बारिश लाभदायक होगा। क्योंकि अधिकतर किसान भाई चना, मसूर के फसल में सिंचाई नहीं करते हैं, हल्के बारिश से रबी फसल को जबरदस्त फायदा होगा। वहीं इससे एक सिंचाई पर होने वाले खर्च भी बच जाएगा।