– महताब अंसारी
कोंच (गया) आँती थाना की पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि आँती में एक दलित महिला के साथ एक 20 वर्षीय युवक मो. शोराब हुसैन के द्वारा सोयी हुई अवस्था में छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप में गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिसका केस संख्या 28/22 दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का घृणित कार्य को संवेदनशील मानते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। ऐसे मामलों में कोई भी व्यक्ति भविष्य में ऐसा कार्य करेंगे तो वे बक्से नहीं जाएंगे।