क्राइम

आरटीपीएस के दो कर्मियो का अवैध राशि मांगते विडिओ हुआ वायरल, मामला दर्ज 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। प्रमाण पत्र निर्गत करने के बदले अवैध राशि मांग करने को लेकर दाऊदनगर अनुमंडल कार्यालय में आर.टी.पी.एस. पर प्रतिनियुक्त आई.टी. सहायक एवं कार्यपालक सहायक के विरुद्ध एक परिवाद पत्र एवं दो विडियो क्लिप जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है जिसमें इन दोनों के विरूद्ध दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबध में दाऊदनगर थाना क्षेत्र के पिलछी गांव निवासी युगेश सिंह के पुत्र विकास कुमार ने शिकायत की थी और एक परिवाद पत्र एवं दो विडियो क्लिप जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाया था।

प्राप्त आवेदन में आई.टी. सहायक शैलेंद्र कुमार एवं कार्यपालक सहायक मनीष कुमार पर विभिन्न प्रमाण-पत्र निर्गत करने के एवज में अवैध राशि की मांग करने का आरोप लगाया गया था जिसकी जांच दाउदनगर अपर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कराई गई। परिवादी द्वारा साक्ष्य के रूप में दो विडियो प्रस्तुत किया गया है। जांच पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि विडियो के अवलोकन से परिलक्षित होता है कि यह विडियो दाऊदनगर अनुमंडल कार्यालय आर.टी.पी.एस. कक्ष व काउंटर में बनाया गया है। विडियो में कार्यपालक सहायक

मनीष कुमार एवं आई.टी. सहायक शैलेन्द्र कुमार को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है जिसमें मनीष कुमार को प्रमाण पत्र निर्गत करने के एवज में अवैध राशि की मांग करते सुना एवं लेते देखा जा सकता है। अवैध राशि की वसुली की पुरी घटना शैलेन्द्र कुमार के समक्ष घटती है जिससे इस कृत्य में इनकी भी संलिप्तता परिलक्षित होती है।

पूर्व में भी दोनों कर्मियों को प्रमाण-पत्र निर्गत करने के लिए अवैध राशि की मांग कीए जाने की शिकायत मिलने पर दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कड़ी चेतावनी दी गयी थी। साथ ही अपर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पूर्व में भी 15.12.2021 को कार्यपालक सहायक मनीष कुमार के ऐसे कृत्य संबंधी प्रतिवेदन दाऊदनगर अनुमंडल पदाधिकारी को दी जा चुकी है जिसमें पूर्व में दिये गये प्रतिवेदन एवं प्राप्त परिवाद की जांच के आलोक में आई.टी.सहायक एवं कार्यपालक सहायक के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है। इसके उपरांत दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार दोनों कर्मियों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer