क्राइम

30 से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब, हिरासत में पांच महिलाएं, पूछताछ में जुटी पुलिस 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। देव सूर्य महायज्ञ के शोभायात्रा के दौरान 30 से अधिक महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब हो गए और किसी को पता नहीं चला। लेकिन शोभायात्रा के बाद जब महिलाओं ने देखा की उनके गले की चैन और मंगलसूत्र गायब है तो यज्ञ परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बारी-बारी से सभी महिलाओं ने चोरी की शिकायत करने देव थाना पहुंची।

चोरी की घटना में शिकयत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर पांच महिलाओं को हिरासत में लिया गया है और उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। बताते चलें की शोभायात्रा के दौरान किसी महिला के गले से सोने की चैन गायब हुई तो किसी का मंगलसूत्र गायब हो गया। इस दौरान देव नगर पंचायत के वार्ड नंबर -08 की पार्षद पुष्पांजलि देवी का भी मंगलसूत्र गायब हो गया। पुष्पांजलि देवी ने बताया कि शोभायात्रा के बाद वह प्रसाद ले रही थी। इसके बाद जब बाहर निकली तो देखा कि गले से सोने का मंगलसूत्र गायब है।

इसी क्रम में अन्य महिलाओं ने भी अपने गले की चैन और मंगलसूत्र गायब होने की बात कही। इस घटना से मौके पर काफ़ी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान चैन और मंगलसूत्र गायब होने की शिकायत पर मामले में त्वरित कार्रवाई की गई जिसमें पांच महिलाओं को फिलहाल हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer