खेलविविध

खेलों में भी हैं बेहतर भविष्य की संभावनाएं : धर्मेंद्र 

          (मिथिलेश कुमार)

अंबा (औरंगाबाद)। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग , छात्र एवं युवा कल्याण निदेशालय, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को उच्च विद्यालय चिल्हकी अंबा के खेल के मैदान में किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र यादव, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र भूषण गुप्ता और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. यदुवंश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन हेडमास्टर चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने किया।

जिप सदस्य सुरेंद्र यादव ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए यह सराहनीय प्रयास है। इससे बच्चों को खेल में अच्छा करने का अवसर मिलता है। जिससे बच्चों में शारीरिक ,बौद्धिक और मानसिक विकास होता है।

प्रखंड प्रमुख ने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखरने का एक अच्छा अवसर मिलता है। हमारा प्रयास है कि प्रखंड के युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्र भूषण गुप्ता ने कहा कि प्रखंड स्तर पर चयनित बच्चे जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों में शारीरिक, नैतिक, अनुशासन व समन्वय की भावना का भी विकास होता है।

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14, अंडर 17 और अंडर-19 के बालक और बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ , लॉन्ग जंप, हाई जंप, बॉलीबाल, बैडमिंटन, कुश्ती में सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। शुक्रवार को कबड्डी, खो-खो और फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। सभी विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया तथा अंडर-17 और अंडर -19 की वॉलीबॉल टीम को ट्रॉफी प्रदान किया गया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय दधपा की टीम विजेता तथा उच्च विद्यालय चिल्हकी अम्बा की टीम उप विजेता रही। कार्यक्रम के आयोजन में सेवानिवृत्त खेल प्रशिक्षक देवराज राम, विकास कुमार विश्वास, अवधेश प्रसाद, मंसूर आलम, निर्भय सिंह, अरविंद पासवान, लेखापाल अविनाश कुमार, नीतीश कुमार सिन्हा, अहमद रज़ा, मिथिलेश सिंह,अनिल कुमार सिंह यादव, देवांक भट्ट,पवन कुमार सिंह,गया ठाकुर,लव कुमार सिंह, राजू कुमार पासवान, कृति सिंह, कुमारी प्रियंका, विभा कुमारी, योगेंद्र भूषण, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश राम, रविन्द्र कुमार सिंह, विनोद कुमार पांडेय, सुमन्त कुमार, आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer