मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। बिहार बटालियन एनसीसी राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कारगिल विजय दिवस पर कारगिल चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कमांडिंग ऑफिसर राज कुमार सिंह, सूबेदार मेजर बिराज टोप्पो, लेफ्टिनेंट विवेक कुमार ने कारगिल चौक स्थित कारगिल शहीद शिव शंकर प्रसाद गुप्ता स्मारक पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में भाग लिए सूबेदार मेजर बिराज टोप्पो एवं सूबेदार सत्येंद्र पांडेय को लेफ्टिनेंट विवेक कुमार एवं रवि रंजन त्रिपाठी ने सॉल एवं कारगिल स्मारक एवं विजय दिवस का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान शहीदों की याद में स्लोगन एवं काव्य प्रतियोगिता कराया गया। इस कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट विवेक कुमार एवं अध्यक्षता सूबेदार मेजर बिराज टोप्पो ने किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राज कुमार सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को भारत का विजय और पाकिस्तान को पराजय हुई थी। इस दिन को कभी भुलाया नहीं जाएगा। भारतीय क्षेत्र में करगिल की पहाड़ियों पर कब्जा करके 16 हजार फीट की ऊंचाई पर बैठा दुश्मन सैनिक बेफिक्र बैठा था लेकिन भारतीय जवानों के जोश, जुनून और देश भक्ति के आगे न तो 16 हजार फीट ऊंची पहाड़ी टिकी और न ही माइनस 10 डिग्री का पारा करीब तीन महीने चली जंग के बाद 26 जुलाई 1999 को उन्हीं पहाड़ियों पर तिरंगे झंडे के साथ ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज रहे थे।
लेफ्टिनेंट विवेक कुमार ने बताया कि हर साल 26 जुलाई को पूरे देश में करगिल विजय दिवस मनाया जाता है। करगिल विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, पराक्रम, और शौर्य का प्रतीक है। यह दिन पाकिस्तान के खिलाफ लड़े गए कारगिल युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत का जश्न का दिन है। इस साल करगिल विजय दिवस की 24वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर बिराज टोप्पो, सूबेदार सत्येंद्र पांडेय, नायब सूबेदार डी.डी. चुक्ला, सीएचएम सुधीर कुमार, रवि रंजन त्रिपाठी, एसयूओ विशाल कुमार, यू अनुप्रिया, कॉरपोरल सुमन, गोल्डन, गोल्डी, कैडेट साक्षी, प्रदीप, गरिमा, निशा, श्वेता सहित अन्य शामिल रहें।