विविध

अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था की रहेगी प्राथमिकता – शिशुपाल

   – रामविनय सिंह –

मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) नव पदस्थापित देवकुण्ड थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार को मुखिया मृत्युंजय यादव ने अंग वस्त्र देकर समानित किया। मौके पर थानाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। पदभार ग्रहण के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान की। उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया। नए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया। नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था प्राथमिकता रहेगी।

थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अमन व शांति बनी रहे और जरूरतमंदों व पीड़ितों को उनका वाजिब न्याय मिले यही उनका प्रयास रहेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में शराबबंदी तथा अपराध पर नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। विदित हो कि तत्कालीन थाना प्रभारी को एसपी ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण हटा दिया था। उनकी जगह शिशुपाल कुमार को थानेदार बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer