मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। विद्युत करंट की चपेट के आकर शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गयी। यह घटना सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हसौली गांव की है। मृतक राज मिस्त्री का कार्य करता था। वह मकान निर्माण के क्रम में पास में ही झूल रहे 11000 हाई वोल्ट विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हसौली पंचायत अंतर्गत हरिहर बिगहा गांव निवासी रामस्वरूप यादव के 40 वर्षीय पुत्र गोपाल यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हसौली गांव में एक निजी मकान का निर्माण कार्य कर रहा था। जहां उस घर के ऊपर से 11000 हाई वोल्ट का विद्युत तार गुजरा हुआ था। इसी क्रम में वह विद्युत तार की चपेट में आ गया और मौके पर अफ़रा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया। इसके बाद किसी तरह लोगों ने युवक को तार से अलग किया गया।
इस घटना के बाद युवक को आनन – फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन सदर अस्पताल में चीत्कार मार रोने लगे। बताया जाता है कि मृतक की पांच लड़कियां व एक लड़का है जिसमें दो बेटियां विवाहित है बाकी सभी अविवाहित है।
घटना की सूचना पाकर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को आने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।