– डी के यादव
रफीगंज(औरंगाबाद) जिले में पूर्व में पद स्थापित रहे सेवानिवृत्त डॉ मो.अकरम अली (सिविल सर्जन, औरंगाबाद) का देहांत हो गया। वे करीब 68 वर्ष के थे। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कर्मी विकास कुमार सिंह ने बताया कि इनका इंतकाल मेदांता अस्पताल लखनऊ में हृदय गति रुकने के कारण शनिवार को हो गया। उनके निधन पर जिले के स्वास्थ्य कर्मियों में शोक का माहौल कायम हो गया। मालूम हो कि वे एक कर्मठ और मिलनसार पदाधिकारी थे। उनकी मृत्यु एक अपूरणीय क्षति है।