(मिथिलेश कुमार)
मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय बी एल टी एफ एनडीए आईडीए चक्र आयोजित की गई। इस दौरान 10 फरवरी 2023 से 14 दिनों तक कार्यक्रम तय किया गया है जिसका संचालन किया जाएगा। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र भूषण गुप्ता प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी नागेंद्र सिन्हा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉक्टर यदुवंश यादव, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (जीविका), प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, एसएमसी, महिला पर्यवेक्षिका कुटुंबा उपस्थित हुए।