मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। युवक के हत्या मामले में आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया हैं। घटना को लेकर मृतक के पिता बसडीहा गांव निवासी अनुरूद सिंह फेसर थाना में हत्या का कांड दर्ज करवा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। गौरतलब हैं कि रविवार की सुबह उस गांव के बधार में पूर्व दिशा से आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ युवक का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू की थी जिसमें आज मृतक के पिता ने अपने पुत्र श्रवण कुमार की हत्या में मामला दर्ज करवाया है तथा कार्रवाई की मांग की हैं।
मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र शनिवार की शाम घर से निकला था जबकि उस दिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी काफ़ी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया था। इसके बाद सुबह उसका शव गांव के ही बधार में पूर्व दिशा से आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया था। थानाध्यक्ष डॉ रामविलास प्रसाद यादव ने बताया कि युवक के हत्या मामले में मृतक के पिता ने आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया हैं। छानबीन कर कार्रवाई की जाएंगी।