– मिथिलेश कुमार –
मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर 132वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान जदयू नेता व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के तौल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवनी तथा कृत्यों पर चर्चा की और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश वर्मा, जिला महासचिव वीरेंद्र मेहता, दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश पासवान, महिला सेल अध्यक्ष शकुंतला देवी, दधपा पंचायत अध्यक्ष शारदा सिंह, सत्येंद्र राम, प्रमोद कुमार रवि, गया ठाकुर, मुन्ना सिंह चंद्रवंशी, अजय कुमार, सुनील ठाकुर, योगेंद्र कुमार, रेखा कुमारी, प्रियंका कुमारी, चंदा कुमारी, गुड़िया कुमारी, सुरेंद्र प्रसाद, उपेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।