रोहतास। इस वक्त की एक बड़ी खबर रोहतास जिले के कच्छावा थाना क्षेत्र के बेलहाड़ी गांव से निकल कर आ रही हैं। जहां पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान कन्हाई महतो के पुत्र शशि कुमार एवं मृतिका प्रियंका देवी के रूप में की गई है। मृतका का मायका औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी उमगा पंचायत के गांव बंगरे गांव में पड़ता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों का विवाह वर्ष 2017 में हुई थी। इन दोनों का कोई संतान नहीं था जिसको लेकर पूरा परिवार मानसिक तनाव में रहता था। इस को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ते होते रहते थे। कुछ दिन पहले प्रियंका अपने पति के साथ मायके बंगरे आयी हुई थी। सोमवार को वह अपने पति के साथ ससुराल चली गयी और मंगलवार की रात अचानक दोनों पति-पत्नी जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने में जूट गए है। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
Related Articles
Check Also
Close
-
आने वाले दिनों में ठंड से नहीं मिलेगी राहत, तापमान में आएगी कमीJanuary 3, 2023
-
दो हत्यारोपी दोषी करार, 21 दिसंबर को सुनाई जाएंगी सज़ाDecember 12, 2022
-
अज्ञात युवक का शव बरामद , मामले की जांच में जुटी पुलिसApril 28, 2023