
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मामूली विवाद में गोलीबारी का मामला सामने आया हैं जहां एक सनकी युवक ने अचानक पिस्तौल से गोलीबारी शुरू कर दिया जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद ले जाया गया। यह घटना ओबरा प्रखण्ड के खुदवां थाना क्षेत्र के मलवा गांव की है। इस घटना में मृतिका की पहचान तपेश्वर राम की पत्नी मोहरमनी देवी के रूप में की गई है। वहीं घायलों में धर्मेंद्र राम, गीता देवी, धरक्षन राम, करीमन राम, दुर्विक्षण राम, अशोक राम, मोहनिया देवी एवं रामजन्म राम घायल हैं। बताया जाता हैं कि गांव में एक ठेला पर अंडा बेचा जा रहा था। जहां एक युवक ने अंडा खाया, पैसा न देने पर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद मामला हिंसक हो गया। जहां उस गांव निवासी सतेंद्र चौधरी ने अचानक पिस्तौल से गोलीबारी शुरू कर दिया जिसमें मोहरमनी देवी को गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य आठ लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है। वहीं मामले की छानबीन की जा रही हैं।