
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रागण में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं आत्मा औरंगाबाद के सयुंक्त तत्वावधान से विशाल किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा हैं, यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप कुमार चौबे ने दी है। आगे उन्होंने कहा है कि कृषि विज्ञान केन्द्र में जलवायु अनुकूल कृषि प्रणाली के अंतर्गत नई के साथ-साथ विभिन्न मशीनीकरण के से नई पद्धति से लगाई गई है। साथ ही जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के अनुकूल नई तकनिकी के द्वारा फसल की बुआई एवं फसल प्रबंधन आदि की प्रत्यक्षण इकाई का भ्रमण कर जिससे किसान अपने फसल उत्पादकता को बढ़ा सके। प्रदर्शनी मे जिले के सभी प्रगतिशील किसान के उत्पाद जैसे- पपीता, स्ट्राबेरी, अमरूद, बेल, गोभी, लौकी, मुली, शलजम, आचार, मशरूम, दुग्ध उत्पाद, औसधीय पौधे आदि प्रादर्श लगेगा तथा अच्छे प्रादर्श के लिए किसानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग, आत्मा विभाग, एवं कृषि से सम्बंधित क्षेत्र से के द्वारा किये जा रहे कार्य का इंस्टाल, कृषि में उपयोग होने वाली मशीनीकरण आदि भी रहेगा तथा इस दौरान केन्द्र के वैज्ञानिकों के द्वारा तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया गया है जिसमे किसानों को फसल उत्पादन के नई तकनीक, कृषि में यंत्रीकरण का महत्व, पशुपालन, जलवायु परिवर्तन का कृषि पर प्रभाव, सब्जी उत्पादन, मृदा जाँच के आधार पर पोषक तत्व प्रबंधन आदि की जानकारी दी जाएगी। अधिक से अधिक संख्या में किसान भाइयों उपस्थित होकर के जानकारी प्राप्त करे एवं आने वाले समय मे इसे अपनाए।






