क्राइमविविध

लड़की ने लड़के को कॉल करके बुलाया घर, परिजन ने कर दी कुटाई

रामविनय सिंह

गोह (औरंगाबाद) गोह थानाक्षेत्र के बहुरिया वर्मा गांव का मंडल कुमार को दाउदनगर थानाक्षेत्र के एक लड़की ने कॉल करके बुलाई और परिजन ने उसे जमकर पिटाई कर दी है। पिटाई से घायल युवक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति को गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया है। घायल युवक के परिजन ने बताया कि मंडल कुमार भृगुरारी मेला में एक होटल में मजदूरी कर रह था। उसी समय लड़की ने कई बार कॉल करके बोली कि वह जितना जल्दी हो सके वह आये। नहीं आने पर वह जान दे देगी। लड़की की सूचना में लड़का-लड़की के गांव में पहुंचा और वहां पर साजिस के तहत लड़की के परिजनों ने उसे पकड़कर बुरी तरह से पिटाई कर दिया। किसी तरह वह भागकर दाउदनगर बस स्टैंड पहुंचा एवं बस पकड़कर गोह पहुंचा। घटना की सूचना परिजनों को दिया। लड़की के परिजन पर मोबाइल एवं पैसा छिनने का भी आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि लड़की का घर भी गोह थाने के एक गांव में पड़ता है। वह इन दिनों लड़की दाउदनगर अपनी नानी के घर रह रही है। घटना की जानकारी संबंधित थाने को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer