
औरंगाबाद। रफीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गरवा गांव के बधार में जीविका दीदी अमृता कुमारी के साथ अज्ञात अपराधियों द्वारा सामुहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिये जाने के मामले में पीड़ीत परिजनों से मिलने फेसर थाना अंतर्गत फतेहा गांव जिला पार्षद शंकर यादवेन्दू, जिला पार्षद अनिल यादव एवं मुखिया प्रतिनिधी अरविंद यादव पहुंचे। जहां परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। वहीं मृतका के हत्या पर शोक व्यक्त कर, आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। कहा कि जिस प्रकार का जघन्य कृत्य अपराधियों द्वारा की गयी है। वह मानवता को शर्मशार करती है। कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएं और पिड़ीत परिवार को सरकार उचित मुआवजा दे। ऐसे अपराधियों को समाज में रहने का कोई हक नहीं है। उन्हें पुलिस प्रशासन तत्काल गिरफ्तार कर फांसी की सजा दे। वहीं पिडीतों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।