क्राइम

महिला की गला रेतकर हत्या, बधार से शव बरामद 

औरंगाबाद। अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी और शव बधार में फेंक दिया जिसमें अब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सा सका। हालांकि मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई हैं। दरअसल यह मामला रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के सिवा गांव की है। मृतका की पहचान उस गांव निवासी रणविजय चंद्रवंशी की पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है।

 

 

गौरतलब हैं कि उस गांव की यह दूसरी घटना है जहां हाल ही में एक किसान को गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी। जबकि वहीं रविवार की रात्रि उक्त महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रविवार की शाम अपने घर से किसी कार्य को लेकर बाहर गयी हुई थी। लेकिन देर शाम तक घर वापस नही लौटी तो परिजनों ने काफ़ी खोजबीन की लेकिन पूरी रात उसका पता नहीं चल पाया। वहीं सोमवार की सुबह जब गांव के लोग शौच करने के लिए निकले तो देखा कि उस महिला का शव बधार में पड़ा हुआ है। यह खबर सनसनी की तरह फैल गयी। इसके बाद घटना की सूचना पुलीस को दी गई जिसके आलोक में पहुंचे थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने अपने पुलिस कर्मियों की सहयोग से शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

 

 

हालांकि इस घटना के बाद से परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि मृतिका की एक लड़का व एक लड़की हैं। घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के सीमा गांव में एक महिला की अज्ञात अपराधियों द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन कर रही हैं, वहीं इस मामले में अब तक परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer