औरंगाबाद। ठंड से बचने के लिए आग ताप रही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद उस महिला को सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अन्य जगह रेफर कर दिया गया। यह घटना रफीगंज प्रखण्ड के पौथू थाना क्षेत्र के छोटकी इंग्लिश गांव की है जिसमें घायल महिला की पहचान उस गांव निवासी सरजहां के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि ठंड से बचने के लिए उक्त महिला आग ताप रही थी तभी अचानक उसका कपड़ा आग की चपेट में आ गई जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए अन्य जगह रेफर कर दी गई।