– महताब अंसारी
कोंच(गया) बाजार से पूरब दिशा में फौजी नहर के समीप एक पेड़ के नीचे 65 वर्षीय एक वृद्ध का शव मंगलवार की शाम ग्रामीणों द्वारा देखकर स्थानीय थाना को सूचित किया गया। कोंच पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंच से टिकारी जाने वाले मार्ग के 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ के नीचे ग्रामीणों ने एक वृद्ध को पड़ा देखा जिसके बाद वहां आसपास के दर्जनों लोग जुट गए और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई जिसके बाद थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने शव की शिनाख्त शुरू किया। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि शव की पहचान सलेमपुर गांव के गनौरी मिस्त्री के रूप में की गई है। मृतक की पॉकेट से सलाई, आधार कार्ड और सल्फास की डिब्बी बरामद किया गया है। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा है। प्रथम दृष्टया सल्फास गोली खाने से मौत की संभावना लग रही है परिजन को सूचित कर दिया गया है।