त्यौहार

महाशिवरात्रि पर देवकुंड नगरी में निकाली शिव बारात, जमकर नाचे भोलेनाथ 

     – रामविनय सिंह –

मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) देवकुंड़ बाबा दुधेश्वर नाथ नगरी में महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी धूम देखने को मिली। बाबा दुधेश्वर नाथ मंदिर में ओम नमः शिवाय बम भोले के जयकारे के साथ शिव भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। रात में शिव बारात भी बड़े जोर शोर के साथ निकाली गई इस बारात में भोलेनाथ और उनकी पत्नी पार्वती जी भी जमकर नाचे।

अनोखी शिव बारात : महाशिवरात्रि के पर्व पर देवकुंड़ मठ परिसर से रात्रि 9 बजे से शिव बारात निकाली गई इस बारात में लगभग छह डीजे सेट अलग-अलग लाइटिंग कई तरह के अंग्रेजी बजा, तासा पार्टी भांगड़ा ढोल के साथ एक से बढ़कर एक लाइट में गाजे बाजे के साथ भगवान भोले नाथ अपनी पत्नी पार्वती के साथ नाचते हुए चल रहे थे।

बारात का स्वागत भी देवकुंड़ नगरी के लोग जगह जगह अपने छत से फूलों की बरसात कर बारात का भब्य स्वागत किया। इस बारात में बराती के रूप में औरंगाबाद जिले के साथ अरवल, जहानाबाद व गया जिले के भी युवक शामिल थे। बारात मठ से होते हुए मंदिर से होते हुए नौरंगा मोड़ चौक होते हुए वापिस बाबा दूधेश्वर नाथ मंदिर के समीप पहुंची जहां बराती के रूप में हजारों युवको ने डीजे के धुन पर नाचते दिखे। वही महिलाओं ने शिव बिबाह के गीत गाकर उनका स्वागत किया। लगभग एक बजे रात में शिव बिबाह का समापन किया गया इस बारात में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

जिला प्रशासन ने देवकुंड को किया नजर अंदाज : मनोज

देवकुंड में शिवरात्रि के मौके पर आयोजित शिव बारात को जिला प्रशासन ने नजर अंदाज कर दिया यह बातें देवकुंड में शनिवार की रात आयोजित शिव बारात के दौरान अरवल भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने कहा उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से औरंगाबाद अरवल जहानाबाद वर्ध जिले के

हजारों हजार महिला श्रद्धालुओं की भीड़ होती है उसके मुताबिक जिला प्रशासन ने देवकुंड को नजरअंदाज किया है उन्होंने कहा कि देवकुंड शिव बारात देखने आए महिलाओं के लिए प्रशासन के तरफ से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया। इतना ही नहीं रात में देवकूल थाना पुलिस के अलावे किसी भी थाना पुलिस को नहीं बुलाना देवकुंड़ को नजरअंदाज करना है। उन्होंने कहा कि डीएम एसपी देवकुंड को अपने प्रेवेटि लिस्ट में नही रखा है।यही कारण है कि देवकुंड़ के सुरक्षा ब्यवस्था स्थानीय लोग के जिम्मे छोड़ दी गई थी। हालांकि देवकुंड थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह अपने मौजूद पुलिस के साथ लगातार चौकसी करते दिखे।

पर्यटक स्थल की मांग : अरवल बसपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने कहा कि जिस तरह से यहां लगातार 365 दिन में 300 दिन हर शुभ अवसर पर मेला लगता है उसके मुताबिक पर्यटक मंत्री को देवकुंड को पर्यटक स्थल का दर्जा दे देना चाहिए।

बारात को सफल बनाने में रहे मौजूद : बारात को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में मठाधीस कन्हियानंद पूरी, श्यामसुंदर, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के साथ मंदिर कमिटी के सदस्य व विधार्थी परिषद के गौरव मिश्रा, संजय कुमार रौशन, मनिष कुमार लवकुश कुमार, मनोज शर्मा, मनोज सिंह यादव, उमाशंकर यादव, सोनू कुमार, अक्षय पटेल, श्रीकांत चंद्रवंशी प्रदीप विश्वकर्मा प्रकाश कुमार रामाशंकर यादव, शिक्षक राजेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer