
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। उग्रवादियों के मांद में मादक पदार्थ अफीम की खेती करने वालों पर रविवार को प्रशासन की गाज गिरी। जंगल में लगे अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। इस दौरान प्रशासन की टीम को देखते ही अफीम की खेती करने वाले लोग फरार हो गए।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान मुकेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं एस0एस0बी0 भलुआही के संयुक्त टीम द्वारा औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुछिया गांव में की गई जहां करीब दो एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अभियान ने ग्रामीणों को अफीम की खेती छोड़ रोजगार से जुड़ने और पारंपरिक खेती करने की सलाह दी। लोगों को बताया कि अफ़ीम की खेती करना गैर कानूनी है। इससे उनके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भयमुक्त होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए विकास के मुख्यधारा से जुड़े।