
औरंगाबाद। रविवार की शाम नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार एक पिता-पुत्र गंभीर रूप में घायल हो गए जिसमें दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। यह घटना मदनपुर थाना अंतर्गत शिवगंज-रफीगंज मुख्य पथ पर शिवगंज के समीप की हैं।
घायलों की पहचान मदनपुर थाना अंतर्गत घटराइन पंचायत के सहार गांव निवासी मालिक चंद्र साव एवं उनका 23 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में कि गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र बाइक से रफीगंज मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। जहां से दोनो पूजा कर घर लौट रहे थे। लेकिन जैसे ही शिवगंज के समीप पहुंचे की चलती बाइक से अचानक एक नीलगाय सड़क टकरा गई जिसमें बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। जहां दोनों इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया। इसके बाद घटना की सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज किया जा रहा हैं। हालांकि इस घटना में दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।