विविध

एडीजे को दी गई भावभीनी विदाई

औरंगाबाद। जिला विधिक संघ औरंगाबाद में व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के एडीजे 8वें डा. रामाकांत शर्मा की विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने किया। सर्वप्रथम जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने बुके व महासचिव नागेंद्र सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं उपाध्यक्ष अमित कुमार ने मेमेंटो प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला जज रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं एडीजे डॉ रामाकांत शर्मा ने कहा कि मेरा यहां पहला पदस्थापना हुई। समय के साथ औरंगाबाद से हमारा विशेष लगाव हो गया। यहां की संस्कृति अच्छी लगी।

अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में तेजी लाने में एडीजे डा. रामाकांत शर्मा का विशेष योगदान रहा है। वहीं कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया जिन्होंने उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कृष्ण कांत त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रंनव शंकर, एडीजे ब्रजेश पाठक, अमित कुमार, सुनील कुमार सिंह, सबजज वन संतोष कुमार सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer