
डी.के यादव
गया। कोंच प्रखंड कार्यालय कोंच के परिषर में स्थित बीआरसी भवन में पंचायत चुनाव 2021 को लेकर नाजिर रशीद कटना सोमवार से शुरू हो गया जिसमें काफी लोगों की भीड़ एन आर कटवाने को लेकर देखा गया। इसके लिए मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य , वार्ड सदस्य तथा पंच के लिए काउंटर बनाये गए हैं। लोगों को सुविधा के लिए बांस बले से बैरिकेटिंग सुविधा का व्यवस्था किया गया है। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि पहले दिन लगभग 700 लोगों ने नाजिर रशीद कटवाया है। जिसमें वार्ड सदस्य का 324, पंच का 125 लोगों ने कटवाया। वहीं मुखिया, सरपंच तथा समिति का डेटा उपलब्ध समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि लगभग 7 सौ लोगों ने पहले दिन एन आर कटवाया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड में 18 पंचायत होने के कारण लोगों की जरूरत के अनुसार काउंटर की संख्या बढ़ायी जाएगी।
One Comment