औरंगाबाद। विद्युत की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती करवाया। जहां महिला का इलाज़ किया जा रहा है।
दरसअल यह मामला रिसियप थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव की हैं। जहां अचानक विद्युत संपर्क में आकर बिनय यादव की 35 वर्षीय पत्नी मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जाता है कि महिला सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ रही थी, तभी अचानक वह विद्युत की संपर्क में आ गई जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज़ किया जा रहा है।