मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। एक बंदर ने एक वृद्ध एवं युवक को काट कर जख्मी कर दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। यह मामला देव थाना क्षेत्र के यारी टोले जगेश्वर बिगहा गांव की हैं। गुरुवार को एक बंदर ने उस गांव के 65 वर्षीय हरी साव एवं विष्णुदेव साव के 20 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार काट कर ज़ख्मी कर दिया और भाग निकला। जानकारी के अनुसार दोनों घर की दरवाजे पर बैठे हुए थे, तभी एक बंदर अचानक वहां पर आकर उत्पात मचाया और उन पर हमला कर दिया जिससे दोनो गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। इधर फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।
Related Articles
Check Also
Close
-
एसपी ने दो थानेदारों को किया इधर से उधरDecember 25, 2022
-
नक्सल प्रभावित इलाकों में दिखा बंदी का असरApril 14, 2023