त्यौहार

दुर्गा पूजा समिति के द्वारा मनाई गई भगवान बलराम की जयंती

             – डी.के यादव 

कोंच(गया) प्रखंड के ग्राम पंचायत उतरेन में दुर्गा पूजा समिति के द्वारा शुक्रवार को भगवान बलराम जी की जयंती मनाई गई। इस समारोह में समिति के सचिव संजीव कुमार ने कहा कि भगवान बलराम कृषि के देवता माने गए हैं जब इनके समय में संकट आया था तो अपने हल व मुशल से नहर खुदाई करके सभी को संकट का समाधान किये थे, भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम गदा युद्ध में निपुण थे औऱ उनसे बड़ा योद्धा कोई नहीं था। महाभारत में पांडव एवं कौरवों के बीच होने वाले युद्ध में निष्पक्ष रूप से थे। जबकि भीम और दुर्योधन के गदा गुरु माने जाते हैं। इस कार्यक्रम में सुशील विश्वकर्मा, शैलेश पांडेय, सिंटू ठाकुर, लालू यादव, जितेन्द्र कुमार मिश्र, जयप्रकाश तिवारी, अमर, शम्भू, जीतेन्द्र, गुलाब शर्मा, जितेन्द्र पाठक,फुटून बाबा आदि लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer