– महताब अंसारी
कोंच(गया) आंती थाना की पुलिस ने आंती रफीगंज मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित ग्राम मडूका में दो पहिया, तीन पहिया सहित भारी वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बिना हैमलेट व कागजात पूरा न रहने के कारण दो हज़ार रुपये की वसूली दो पहिया वाहनों के चालक से की गई। जानकारी देते हुए आंती थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि गाड़ी चलाते समय पूरे कागजात व हैलमेट के साथ ही सफर करें।