हादसा

हाईवा की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत 

     – मिथिलेश कुमार

अंबा (औरंगाबाद) अंबा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम जनता कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार औरंगाबाद से अंबा की तरफ आ रहा था इसी क्रम में वह तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आ गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस उक्त व्यक्ति को रेफरल अस्पताल कुटुंबा ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान टंडवा निवासी बिंदेश्वर सिंह चंद्रवंशी संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को खबर कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer