औरंगाबाद। बढ़ती ठंड से बचाव के लिए औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर 31 गंगटी गांव में समाजसेवी व भाजपा जिला प्रवक्ता अनिल कुमार गुप्ता द्वारा गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंदों के बीच सौकड़ो कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर लोग काफ़ी खुश व उत्साहित दिखे। बता दें की श्री गुप्ता अक्सर समाजसेवा की भावना से लोगों के बीच मदद करते नज़र आते है। गौरतलब है की इस कंपकंपा देने वाली ठंड की मौसम में गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से बचाऊंगा। इस दौरान कृष्णा यादव, पारस यादव, संजय सांव, अखिलेश सिंह, सुखराज यादव, रेखा यादव, सिन्नी यादव सहित कई अन्य मौजूद थे।
Related Articles
जिला जज ने लोक अदालत की सफलता पर न्यायिक पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं समेत अन्य को दी बधाई
February 12, 2023
बिहार दिवस पर इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थीयों को प्रमुख ने किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की कामना
March 23, 2022
Check Also
Close
-
भाकपा माओवादी का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारीOctober 22, 2021
-
नेवारी की पुंज में आग लगने से किसान को हुआ नुकसानMarch 12, 2022
-
दो भाईयों के हत्यारोपी काराधीन अभियुक्त दोषी करारJanuary 4, 2022