क्राइमविविध

पत्नी के वियोग में युवक ने गले में फंदा लगा किया आत्म हत्या

 पूर्व में भी आत्म हत्या करने का किया था प्रयास

औरंगाबाद। मदनपुर थाना क्षेत्र के देवी पंचायत के रसलपुर में गुरुवार की रात ससुराल में एक दमाद ने पत्नी के घर में नहीं देख गले में रस्सी का फंदा लगा आत्म हत्या कर लिया। मृतक दमाद ढिबरी थाना के गेगतुआ निवासी बाबुलाल सिंह चंद्रवंशी के पुत्र पवन सिंह चंद्रवंशी है। मृतक पवन सिंह चंद्रवंशी के ससुर रसलपुर निवासी रामदूत राम बताया कि दमाद पवन गुरुवार को रसलपुर आया था और उसने पूछा कि पत्नी और बच्चे कहां हैं तो मैने उनसे कहा कि मेरी बेटी अपने बच्चों के साथ दिल्ली चली गई है और वह वहां प्राइवेट नौकरी कर रही है। वहीं चले जाइये। उसने एक प्लास्टिक के एक बोतल में पानी लेकर यहां से चला गया। इसके बाद घर लौट कर नहीं आया। जब शुक्रवार की सुबह मेरी पत्नी शौच के लिए अर्ध निर्मित भवन में आई तो देखा कि दमाद पवन सिंह चंद्रवंशी बांस में प्लास्टिक के रस्सी बांध गले में फंदा लगा लटका हुआ था। इसके बाद रसलपुर गांव के लोगो को इसकी जानकारी दी गई। रात को कब आया और कब फांसी लगा आत्म हत्या किया। किसी को पता नहीं चला। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना के एस आई सुदर्शन चौधरी और एस आई गोपाल जी मिश्र घटना स्थल पहुंच लटकते शव को नीचे उतरवाया और अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। मृतक के ससुर रामदेव राम ने बताया कि अपने बेटी रानी कुमारी की शादी 7-8 वर्ष पूर्व ढिबरी थाना के गेगतुआ निवासी बाबुलाल सिंह चंद्रवंशी के पुत्र पवन सिंह चंद्रवंशी के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से शादी विवाह किया था। शादी के बाद दो बच्चे हुए। दमाद बेटी को खाने पीने लिए नहीं देता था। बेटी रानी अपने बच्चों के परिवरिश के लिए दिल्ली चली गई और वहां किसी निजी कंपनी में नौकरी करने लगी। तब से वह यहां नहीं आई है। थाना के एसआई सुदर्शन चौधरी ने बताया कि मृतक को पत्नी से रिश्ता खराब था। बनता नहीं था। मृतक दो वर्ष पहले भी ससुराल में आकर एक ताड की पेड में रस्सी का फंदा लगा आत्म हत्या करने का प्रयास किया था। उस समय ग्रामीण देख बचा लिए थे। अंततः उसने आत्म हत्या कर जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer