औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम जम्होर के नवनिर्वाचित मुखिया आलावती देवी के आवास पर भारत माता के अमर सपूत बिपिन रावत एवं अन्य जवानों के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड कांग्रेस कमिटी औरंगाबाद के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखा गया एवं मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। विदित हो कि चीफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत एक कुशल, कर्मठ एवं राष्ट्र को हमेशा नई दिशा देने वाले व्यक्ति थे। उनका असमय चला जाना पूरे भारतवर्ष के लिए अपूरणीय क्षति है। अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि देते हुए सदस्यों ने उन्हें एक जिंदादिल इंसान बताया। आज के शोक सभा में साहित्य संवाद के सचिव सुरेश विद्यार्थी, सुजीत कुमार सिंह, राणा सुनील सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह राहुल राज, विजेंद्र मेहता, गणेशराम, धर्मेंद्र कुमार, डॉ नेहाल अहमद सहित अन्य उपस्थित थे।
Check Also
Close
-
जीवन में कड़ी मेहनत ही है सफलता की पहली सीढ़ी: डॉ ओमप्रकाश कुमारSeptember 22, 2021
-
झांसा देकर 11.5 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तारSeptember 26, 2022