औरंगाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, प्रणव शंकर द्वारा आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रकोष्ठ में आगामी 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु कार्यपालक पदाधिकारीयों की बैठक आयोजित की गयी जिसमें सचिव के द्वारा पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके सहयोग को सराहा गया। इसी तरह सचिव के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारीयों से अगले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलो के निस्तारण हेतु सहयोग की अपील किया गया जिसपर सभी कार्यपालक पदाधिकारीयों ने सहमति प्रदान की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही सचिव ने बैठक में शामिल समस्त पदाधिकारियों से भी यह अपील किया की वे अपने स्तर से हर संभव प्रयास करें की अधिक से अधिक लोगो को राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा मिले। बैठक में श्रम अधीक्षक, महिला परियोजना पदाधिकारी, कार्यपालक विद्युत् अभियंता, दूरभाष के पदाधिकारी तथा अन्य शामिल हुए।
Related Articles
Check Also
Close
-
अपहृत लड़की को पुलिस ने किया बरामदJanuary 17, 2022
-
वार्ड सचिव बनने पर जताया हर्षMarch 3, 2022
-
संकुल संसाधन केंद्र में 5 दिवसीय चहक प्रशिक्षण का हुआ शुरुआतSeptember 3, 2022