औरंगाबाद। जिले के रफीगंज में आजाद वीर संघ द्वारा डाकबंगला स्थित व्यवस्थित छठ घाट का संयुक्त रूप से जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय यादव, जन अधिकार पार्टी (लो०) प्रदेश महासचिव सह किसान प्रकोष्ठ प्रभारी संदीप सिंह समदर्शी, रफीगंज अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह एवं पूर्व मुखिया प्रदीप चैहान ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए समदर्शी कहा कि यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है। इस पर्व की यह भी खासियत है कि ये सहयोग, सद्भाव एवं प्रकृति प्रेम का संदेश देता है। भगवान आदित्य देव एवं छठी मैया आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं शांति लाएं। समदर्शी ने रफीगंज के विभिन्न छठ घाटों का दौरा भी किया। वहीं संजय यादव ने आजाद वीर संघ के तमाम कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि छठ महापर्व में एकजुट होकर घाट को सुव्यवस्थित कर, छठ व्रतियों को सुविधा पहुचा कर आम जनमानस में एक अलग संदेश का देने काम किया है। वहीं जिला परिषद की जमीन पर पार्क बनवाने का आश्वासन दिया। अंचलाधिकारी ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि संघ के परिवार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए, छठ व्रतियों को सुविधा पहुचाएं। इस मौके पर रफीगंज पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार, सुनील मिश्रा, सुनील प्रसाद, पूर्व वार्ड पार्षद सुरेश प्रसाद, अनिल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का हैं लक्ष्य: सोनूOctober 8, 2021
-
नव निर्वाचित प्रमुख एवं उप प्रमुख संघ का हुआ गठनFebruary 25, 2022
-
अनुकंपा पर आश्रितों को मिला नौकरी, विभिन्न पदों पर होंगी नियुक्तिSeptember 11, 2022
-
डीएम-एसपी ने निर्माणाधीन वृहद आश्रय गृह का लिया जायजाFebruary 16, 2022