मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। पढ़ाई के दौरान अचानक गिरकर एक छात्र के मौत का मामला सामने आया है। मामला सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत ओरा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओरा की हैं। जहां बुधवार को पढ़ाई के दौरान छठी क्लास के एक छात्र की मौत हो गई। छात्र की पहचान उस गांव के संतोष प्रजापति के 13 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार ने बताया कि शिक्षक क्लाश में पढ़ा रहे थे , इसी क्रम में कुंदन पढ़ते-पढ़ते अचानक गिर गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दो दिनों से उसे बुखार था। निजि क्लिनिक में उपचार कराया गया था। विद्यालय में अचानक पढ़ाई के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों की चित्कार से सदर अस्पताल गुंज उठा। जिला पार्षद अनिल यादव ने बताया कि परिजनों के अनुसार किशोर का उपचार चल रहा था। छात्र की मौत से विद्यालय परिवार के साथ-साथ उसके परिजन भी मर्माहत है। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। उसकी एक बहन भी है, घटना के बाद से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
सात कांडो में वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, गया जेलDecember 20, 2023
-
औरंगाबाद में किसान की हत्या, सोए अवस्था में मारी गोलीDecember 15, 2022
-
इतिहास गढ़ रहा हैं श्री कृष्णा ट्यूटोरियल कोचिंग संस्थानDecember 15, 2022
-
आपसी विवाद में हुई थी मारपीट आठ गिरफ्तारApril 14, 2023