औरंगाबाद। अगामी दुर्गा-पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर ज़िले के विभिन्न थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। मंदिरों व पूजा पंडालों में कहां कितने पुलिस बल तैनात किए जाने हैं इस पर भी विचार विमर्श की गयी। इस दौरान मुफसील, जम्होर एवं अंबा थाना परिसर में गणमान्य, समाजसेवियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ थानाध्यक्षों ने विचार विर्मश किया। पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया गया। ऐसा नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गयी है। मुफसील थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दुर्गा-पूजा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन प्रतिबद्ध है। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी एवं उपद्रवियों पर सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से सहयोग व सुझाव मांगा है। कहा कि पर्व हम सभी के जीवन का अहम हिस्सा हैं, पर्व में हमारी संस्कृति महकती है। जम्होर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि त्योहार खुशियां लेकर आती है। आपस में खुशियां बांटे, तकलीफ नहीं। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। यदि किसी प्रकार की आपराधिक व सांप्रदायिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य बताते हुए कहा कि जुलूस व भीड़ पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अंबा थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती ने बताया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की जाएगी। त्योहार हमारे जीवन में आपसी सद्भाव पैदा करते है। हमें एक दूसरे की भावनाओं का आदर करते हुये त्योहारों को आपसी भाईचारे व प्रेम पूर्वक मिलजुल कर मनाना चाहिए।
Related Articles
Check Also
Close
-
कहानी अपनी-अपनी एवं गीता द्रुतविलंबित का लोकार्पण 31 अक्टूबर कोOctober 18, 2021
-
सड़क दुर्घटना में मौत होने पर प्राथमिकी दर्जOctober 4, 2022
-
पुलिस को चकमा देकर भागने वाला शराबी हुआ जख्मी, गिरफ्तारFebruary 3, 2022
-
संस्कृति के उत्थान के लिये नगर पर्षद करेगी कार्य: मुख्य पार्षदOctober 3, 2021