राजनीति

रेखा पासवान को मिली जिला मंत्री की जिम्मेवारी  

       – मिथिलेश कुमार –

मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। रेखा पासवान को औरंगाबाद भाजपा जिला मंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। वे अंबा के रहने वाली हैं उनके पति उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय घेउरा में शिक्षक हैं। इसके पूर्व वह भाजपा जिला उपाध्यक्ष थी। जिला मंत्री बनाए जाने पर रेखा पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, सांसद सुशील कुमार सिंह तथा जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा का आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी से मिले दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन और संगठन की मजबूती का हर संभव प्रयास करुंगी। जिला मंत्री बनाए जाने पर ईश्वर सिंह,अशोक कुमार सिंह, रामप्रवेश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष परमेश्वर बैठा, वर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, मुकेश कुमार पांडेय, अजीत पांडेय, पंचायत समिति अंबा प्रतिनिधि कंचन कुमार गुप्ता, राजू कुमार, हुमायू अंसारी, जीतू तिवारी, राजकुमार पासवान, संतोष कुमार, सुमेर कुमार पासवान, उमेश कुमार, विरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार वर्मा, अखिलेश मेहता, जगनारायण पांडेय इत्यादि लोगों ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer