मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। महात्मा बुद्ध के प्रतिमा का अनावरण देवरी विधानसभा के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने किया। यह कार्यक्रम देव प्रखंड के खखड़ा में आयोजित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक रविंद्र सिंह, राजद जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, जिला पार्षद शशि भूषण शर्मा एवं जिला पार्षद अनिल कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरजू मेहता एवं संचालन बैजनाथ मेहता ने किया। वहीं मौके पर वक्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर गौतम बुद्ध के जीवन कृत्यों पर प्रकाश डाला और उनके बताए गए रास्तों को अपनाने पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि भारत में बुद्ध के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिमा स्थापित की जा रही है। आज पूरा देश भारत को बुद्ध की धरती के नाम से जानता है। बुद्ध के विचारों में जो समरसता है उसे प्रतिपादित करने की जरूरत है तभी हमारा देश भारत पुनः गुरुओं का देश बन पाएगा।
महात्मा बुद्ध ने दुनिया को मानवता और भाईचारा का संदेश देकर लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया। सत्य, अहिसा के सिद्धांत पर चलकर दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाया। उनके चरित्र का अनुकरण करना ही उनके प्रति सबसे बड़ा सम्मान है। इस कार्यक्रम में इंदल यादव, मनीष कुशवाहा, सरपंच रामजन्म यादव, रवि बाबू, ओम प्रकाश कुमार, सुदर्शन मेहता, रोहित कुमार, अलख देव वर्मा, महेंद्र वर्मा, अजय कुमार एवं डॉ अमरेंद्र मेहता उपस्थित थे।
Appreciate this post. Will try it out.