औरंगाबाद। शनिवार की शाम आयोजित तीन दिवसीय देव सूर्य महोत्सव में जहां बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी शानदार गानों से समां बांध दिया। वहीं महोत्सव में खाली रही कुर्सियों पर सुरक्षाकर्मियों ने पूरी की दर्शकों की कमी।
महोत्सव में अनुमान से कम पहुंचे लोग :
गौरतलब है कि जिस प्रकार से देव सूर्य महोत्सव को लेकर विभिन्न जगहों पर प्रचार-प्रसार किया गया था जिसमें लाखों लोगों को महोत्सव में पहुंचने की संभावना थी जबकि इसके ठीक विपरीत पुलिस कर्मियों की व्यव्हार से दर्शक नहीं टिके, उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान अनुमान से काफ़ी कम लोगों की उपस्थिति रही।
डीएम के हस्तक्षेप से मिला उप मुख्य पार्षद को मंच पर जगह :
इस दौरान भारी संख्या में पदाधिकारी- दंडाधिकारी व पुलिस कर्मियों ने दर्शकों की कमी को पूरा किया। वहीं गणमान्य अतिथियों की सूची में शामिल देव नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद गोलू कुमार को मंच पर जगह नहीं दिया गया। हालांकि इसके बाद डीएम सौरभ जोरवाल की हस्तक्षेप से उप मुख्य पार्षद को मंच पर जगह मिली।