औरंगाबाद। बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष की दो युवकों ने दूसरे पक्ष के एक युवकी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि इस घटना का युवती ने विरोध किया तो न सिर्फ उसके साथ बल्कि उसके परिजनों के साथ भी मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में युवती समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दरअसल यह नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
सभी घायलों को सदर अस्पताल औरंगाबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल महिला ने बताया कि मेरी बेटी शाम के वक्त घर के बाहर खेल रही थी। जो पूरी तरह से गूंगी है। खेलते समय वह अपने हाथ को उठाकर टाटा कर रही थी। तभी साथ में खेल रहे बच्चें की परिजनों को लगा की मेरे बेटे को मारने को कह रही है। तभी हमने समझाया की मारने को नहीं बल्कि अपनी भाषा में टाटा कर रही हैं। इस बात को लेकर तू तू मैं मैं शुरू हो गया और मामूली विवाद हद से आगे बढ़ गया जिसमें दो युवक मुझे गला दबाकर मारने पीटने लगे।
इसका हमारी बेटी ने जब विरोध किया तो उसके साथ घर मे ले जाकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। वहीं इसका विरोध करने आई दो अन्य महिलाओं को भी बेरहमी से पिटाई कर दी गई जिसमें युवती और एक अधेड़ महिला को गंभीर चोट आई है। इस घटना में अधेड़ महिला का हाथ फट गया है और गंभीर चोट के कारण दर्द से कहारते हुये युवती बेहोश हो गयी।
महिला ने बताया कि घटना के वक्त घर पर एक भी पुरुष घर पर नहीं थे। इसके बाद आसपास के लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा सभी का उपचार किया गया। इस घटना को युवती और अधेड़ महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि दो महिलाएं खतरे से बाहर हैं। वहीं घटना के बाद से दोनों आरोपी युवक घर से फरार हैं।