
औरंगाबाद। ज़िले के बारूण थाना अंतर्गत धनौती पुल के समीप अज्ञात बदमाशों द्वारा एक आभूषण व्यवसाई से लूट कांड की प्रयास किया गया था जिसमें व्यवसाई ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई थी। इसके बाद इस घटना में पीड़ित दाउदनगर शहर के हनुमान मंदिर के पीछे वार्ड नंबर 7 निवासी पशुपतिनाथ सिंह के पुत्र रौशन कुमार ने दाउदनगर थाना में मामले की शिकायत कर कार्यवाई की मांग की गई थी। इसके बाद अज्ञात अपराधियों की छानबीन को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी सिलसिले में बारूण थानाध्यक्ष घनंजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा हैं जिनकी पहचान थाना अंतर्गत महुअरी निवासी सुभय कुमार उर्फ़ बमबम एवं मखरा गांव निवासी विकास यादव के रूप में की गई है।
इस संबंध में पिड़ित ने बताया था कि वह दाऊदनगर से डिहरी जाने के क्रम में धनौती पुल के पास महिला पहले से सड़क पर लेटी हुई थी महिला को सड़क पर लेटे देखकर वह बाइक को धिरे किया। जैसे ही उसने बाइक को धिरे किया तो वहां तीन से चार की संख्या हथियार लेकर पहुंच गए और बोले कि रुको-रुको लेकिन वह स्थिति को भांप गया और अपना बहादुरी दिखाते हुए अपनी बाइक को पुनः पीछे मुड़कर भागने लगा। इस क्रम में पीछे से एक अपराधी ने गोली चला दिया। हालांकि गोली बगल से निकल गई और रौशन कुमार बाल-बाल बच गया। इसके बाद उसने सारी घटना दाउदनगर पुलिस को बताई थी। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में दो बदमाशों को धर बाबोचा गया हैं जिनकी पहचान महुअरी निवासी सुभय कुमार उर्फ़ बमबम एवं मखरा गांव निवासी विकास यादव के रूप में की गई है। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।