मगध हेडलाइंस: जम्होर (औरंगाबाद) सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत जम्होर में जम्होर पंचायत के मुखिया अलावती देवी के आवास पर औरंगाबाद जिले की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था साहित्य संवाद के तत्वाधान में बिहार दिवस की 110 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता औरंगाबाद के विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह ने किया। सर्वप्रथम प्रदीप कुमार सिंह एवं अन्य ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद 110 साल बिहार का हाल “विषयक विचार गोष्ठी का विषय प्रवेश साहित्य संवाद के सचिव सुरेश विद्यार्थी ने किया। संबोधन के क्रम में विधायक प्रतिनिधि ने बिहार के गौरवशाली अतीत की चर्चा की। विश्व की प्रथम गणतंत्रात्मक शासन शैली की चर्चा की। वैशाली जिले के लिच्छवी नामक जगह पर पूरी दुनिया में पहली बार गणतांत्रिक व्यवस्था का शासन ने पूरे विश्व को आलोकित किया था। वही पूरे भारत में आजादी की हुंकार भरने वाली सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग इसी बिहार की धरती से हुआ था।बिहार की धरती ने संविधान सभा का प्रथम अध्यक्ष दिया। जमीदारी उन्मूलन में बिहार भारत का प्रथम राज्य बना। आज पूरी दुनिया में बिहार के लोग हर क्षेत्रों में अग्रिम पंक्ति में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आज के बिहार दिवस कार्यक्रम में सुजीत कुमार सिंह , विनोद सिंह गुड्डू, राणा सुनील सिंह, यूगेश्वर मेहता, पवन कुमार सिंह, राम पुकार ओझा, जितेंद्र कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह बजरंगी कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
I visited various websites except the audio quality for audio songs
present at this site is truly superb.