डॉ ओमप्रकाश कुमार
मगध हेडलाइंस: दाउदनगर (औरंगाबाद ) सूबे के खान एवं भूतत्व मंत्री एवं औरंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री जनक राम का दाउदनगर के भखरुआं मोड़ पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वे पटना से दाउदनगर होते हुये जिला मुख्यालय जा रहे थे। भखरुआं मोड़ पर भाजपा के दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता, जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर मंत्री का भव्य स्वागत किया। मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 365 संगठन के कार्यों में लगे रहते हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय,बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के विचारों को लेकर के समाज में हम 24 घंटे काम करते हैं और काम करने का उद्देश्य होता है कि इन महापुरुषों के विचारों को समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े लोंगे घरों में कैसे पहुंचाया जा सके। उन्होंने दावा किया कि विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है, क्योंकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकतर लोग एनडीए से ही जीत कर आये हैं। मौके पर मंडल महामंत्री रंजन कुमार वर्मा, सद्दाम वर्मा, रंजीत कुमार, सुभाष यादव, राजेश कुमार ,अजय यादव, अशोक यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। भाजपा के दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष में भखरुआं मोड़ पर जाम की समस्या को देखते हुये प्रभारी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही उन्होंने दाउदनगर थाना पर बढ़े हुये बोझ को देखते हुये दाउदनगर में एक अतिरिक्त थाना की स्थापना किये जाने की आवश्यकता जतायी। श्री यादव ने बताया कि दोनों मांगों पर मंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया है।