विविध

महोत्सव के दूसरे दिन दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

मगध हेडलाइंस: चपरा (औरंगाबाद) कुटुंबा प्रखंड स्थित पंचदेव धाम चपरा के प्रांगण में महोत्सव के दूसरे दिन एवं यज्ञ के छठे दिन के कार्यक्रम में सर्वप्रथम षोडशोपचार विधि से सभी देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया गया।तत्पश्चात, मंचीय कार्यक्रम के तहत चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता प्रांगण में बने अखाड़ा में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के 30 पहलवानों ने अपनी सहभागिता निभाई। प्रमुख पहलवानों में आशीष कुमार, हर्षित कुमार, शमशेर यादव, रिचा कुमारी, सौम्या रुनझुन ने विशेष भूमिका निभाई। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने किया। कुश्ती प्रतियोगिता का संचालन जिला कुश्ती संघ के सचिव उदय तिवारी ने किया। कुश्ती दंगल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को धाम द्वारा अंग वस्त्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दर्शक दीर्घा में शामिल ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पारंपरिक खेल जो हमारी संस्कृति की पहचान थी। यह हमारे लिए गौरव की बात है। इस कार्यक्रम में पंचदेव धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह, चंचला सिंह, उर्मिला सिंह, ई. सुबोध कुमार सिंह, आयोजन समिति के संयोजक महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी, रामजीत सिंह, देवराज राम, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जगदीश सिंह गौरव राणा, संयुक्त सचिव प्रदेश कुश्ती संघ विनोद कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, आलोक कुमार संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer